फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tried to grab land on the basis of fake will

Faridabad News: फर्जी वसीयत के आधार पर जमीन हड़पने की कोशिश की

Sat, 16 Dec 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tried to grab land on the basis of fake will
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। छोटी बहन ने पिता के मरने से पहले फर्जी वसीयत को तैयार करके जमीन हड़पने की कोशिश की। छोटी बहन ने अपने पति के साथ मिलकर वसीयत पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


भीकम कॉलोनी निवासी मंजू, रंजीता, ललीता और सोनल ने बताया कि उनकी एक बहन अनीता है। वहीं उनके भाई अनूप का देहान्त साल 2010 में हो गया था। उनके पिता के हिस्से की जमीन करीब 5.5 एकड़ गांव गढ़ी बेगमपुर, उप तहसील दयालपुर जिला फरीदाबाद में है। इस भूमि पर जितेन्द्र पहलवान खेती कर रहे है। उनके पिता का देहांत 10 जून 2021 को गया। पिता की मौत के बाद जमीन कमलेश देवी, मंजू, अनीता, रंजीता, ललीता, सोनल के नाम विरासत में है। आरोपी अनीता ने बताया कि 7 जून 2021 को जमीन उनके नाम की दी है। जिसकी वसीयत उप संयुक्त पंजीयन अधिकारी बल्लभगढ़ पंजीकृत भी करवा ली है। जबकि मौत से पहले एक महीने तक उनके पिता गंभीर बीमारी होने के कारण बिस्तर पर बेहोशी की हालत में थे।उन्होंने अपने स्तर पर मालूम किया तो उनको पता चला कि बहन अनीता ने अपने पति महेंद्र उर्फ बंटी के साथ मिलीभगत करके सभी बहनों व मां के हिस्से की जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी वसीयत तैयार करके तहसील कार्यालय में पंजीकृत करवा ली। वसीयत पर पिता के हस्ताक्षर फर्जी है। क्योंकि स्वर्गीय जयप्रकाश द्वारा पूर्व में उप संयुक्त पंजीकरण अधिकारी दयालपुर जिला फरीदाबाद के कार्यालय में दर्ज करवाई गई ट्रांसफर डिड पर मौजूद हस्ताक्षर बिल्कुल अलग है। थाना तिगांव पुलिस ने फर्जी वसीयत तैयार करके जमीन हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed