फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trials for Khel Mahakumbh start today.

Faridabad News: खेल महाकुंभ के लिए आज से ट्रायल

Fri, 09 Oct 2026 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trials for Khel Mahakumbh start today.
30 खेलों के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेल विभाग की ओर से जिले के खिलाड़ियों के ट्रायल कराए जा रहे हैं। अलग-अलग खेलों के लिए 9 और 10 अक्तूबर को ट्रायल होंगे।

चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, जिम्नास्टिक्स, शूटिंग, फुटबॉल समेत कई खेलों के ट्रायल होंगे। वहीं शनिवार को तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, साइकलिंग, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस समेत अन्य खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। टेबल टेनिस के ट्रायल 14 अक्तूबर को होंगे। अधिकतर खेलों के ट्रायल खेल परिसर सेक्टर-12 और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-31 में होंगे। इसके अलावा फुटबॉल के ट्रायल राजा नाहर सिंह स्टेडियम, बैडमिंटन केएल मेहता दयानंद स्कूल सेक्टर-7, वॉलीबॉल सत्युग दर्शन विद्यालय, नेटबॉल सेक्टर-3 बल्लभगढ़ और क्रिकेट के ट्रायल पाली स्थित वान्य क्रिकेट अकादमी में होंगे। जिला कार्यकारी खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि खेल महाकुंभ में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, शूटिंग, तैराकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल समेत 30 खेलों में लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर हरियाणा डोमिसाइल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा। अन्य खेलों के ट्रायल का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed