फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trial of 5G advanced ambulance completed, patients will get the facility soon

Faridabad News: 5 जी एडवांस एंबुलेंस का ट्रायल पूरा, जल्द ही मरीजों को मिलेगी सुविधा

Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Trial of 5G advanced ambulance completed, patients will get the facility soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से जल्द ही 5 जी एडवांस एंबुलेंस मरीजों की सुविधा के लिए शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर अस्पताल की ओर से तीन दिन का ट्रायल पूरा कर लिया है। ट्रायल के दौरान मरीज का उपचार किया गया। जिसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। अब इस एंबुलेंस का शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा।

अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनिल कुमार पांडे ने बताया कि खास तौर पर सड़क हादसे के दौरान कुछ लोगों के मस्तिष्क में क्लॉट, स्ट्रोक और लकवा के मरीजों को अगर तुरंत उपचार नहीं दिया जाता है, तो उनकी जिंदगी को खतरा होता है। इसलिए उन मरीजों की जिंदगी को कोई खतरा ना हो उसके लिए अस्पताल की ओर से इस एंबुलेंस को शुरू किया जा रहा है। 5 जी एंबुलेंस में इंस्टंट इंट्राक्रैनिअल ब्लीड डिटेक्टर मशीन इंस्टाॅल कर दी गई है। यह एंबुलेंस पूरी तरह वाईफाई से कनेक्ट है। जिसमें मरीज के एंबुलेंस में आने और उसकी जांच के बाद सीधे वीडियो कॉल के जरिये ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू में बैठे डॉक्टर से कनेक्ट हो जाएगी। इंस्टंट इंट्राक्रैनिअल ब्लीड डिटेक्टर मशीन से स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर के दिशा निर्देश पर उपचार शुरू कर दिया जाएगा। यदि आधे घंटे में चिकित्सा सुविधा मिल जाए तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है। इस एंबुलेंस का ट्रायल हो चुका है। जल्द ही इसका किसी उच्च अधिकारी से शुभारंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed