फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trespass removed in front of 125 plots

Faridabad News: 125 प्लॉटों के सामने से अतिक्रमण हटाया

Thu, 23 Apr 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Trespass removed in front of 125 plots
सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी कॉलोनी में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी कॉलोनी में बुधवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 16 अप्रैल को जारी सरकारी आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान सड़कों के किनारे निर्धारित मार्गाधिकार (राइट ऑफ वे) पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।


जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 125 प्लॉटों के सामने से अतिक्रमण हटाया। इनमें हरे क्षेत्र, विकसित लॉन, अतिरिक्त निर्माण, बाउंड्री वॉल और गार्ड रूम जैसी संरचनाएं शामिल थीं, जो नियमानुसार सार्वजनिक मार्ग के दायरे में आती थीं। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण न केवल मार्ग संकरा हो रहा था, बल्कि आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन




कार्रवाई के दौरान नगर निगम और संबंधित विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया। मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। डीटीपी यजन ने कहा कि यह कार्रवाई शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed