{"_id":"64c116ccac262aa9ef04b2c4","slug":"tree-fell-due-to-heavy-rain-power-supply-affected-for-9-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10062-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज बारिश से पेड़ गिरा, 9 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज बारिश से पेड़ गिरा, 9 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित
Wed, 26 Jul 2023 06:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
दो फोटो
- बारिश से बढ़ी परेशानी, बिजली कटौती से जूझते रहे शहर के लोग
- 4000 से ज्यादा बिजली की शिकायतें मिली, लोग गर्मी में बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पेड़ गिरने के कारण करीब 9 घंटे एनआइटी नेहरू ग्राउंड में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती के कारण कॉरपोरेट कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद कर्मचारियों ने सुनवाई नहीं की, शहर के अधिकांश हिस्सों में समस्या बनी रही।
बुधवार सुबह और दोपहर में हुई तेज व झमाझम बारिश से शहर के आधे से ज्यादा हिस्सों में बिजली कटौती रही। बिजली निगम के मुताबिक बारिश के बाद सेक्टर-15, 16, 22, 23, संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, सेक्टर-45, 48, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-3, मलेरना रोड, मुकेश कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, यादव कॉलोनी, सेक्टर-55, 56, मुजेसर, इंद्रा कॉम्पलेक्स, भारत कॉलोनी खेड़ी, एनआइटी-4,5 पल्ला, खेड़ी, ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों और ओल्ड फरीदाबाद के हिस्सों में लोग सुबह से दोपहर तक बिजली कटौती से जूझते रहे। लोगो का आरोप है कि निगम के हेल्पलाइन नंबर व्यस्त आ रहे थे, अगर गलती से बात भी हुई तो समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिला। बारिश के कारण सुबह एनआइटी नेहरू ग्राउंड में पेड़ गिर गया, जिससे तार टूट गई और आस-पास के हिस्सों में करीब 9 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा पावर ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण सेक्टर-15 व 16 में सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बुधवार को ऑनलाइन व ऑफलाइन करीब 4000 से ज्यादा शिकायतें मिली।
वर्जन
बारिश के कारण कई हिस्सों में बिजली कटौती रही, निगम ने शिकायत के बाद समस्या का समाधान कराया। फिलहाल सभी हिस्सों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
-- -- -- --
लोगों से बातचीत
बारिश के बाद सुबह से ही बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर करीब तीन बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन
- समीर टंडन, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-16
-- -- -- -- -- --
हल्की सी बारिश के बाद ही सैनिक कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। बुधवार को करीब 6 घंटे बिजली नहीं आई। अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिया।
- गुलशन गाबा, स्थानीय निवासी, सैनिक कॉलोनी