फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Treated sewage water will increase greenery in parks and greenbelts.

Faridabad News: सीवरेज के शोधित पानी से पार्क और ग्रीनबेल्ट में बढ़ेगी हरियाली

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Treated sewage water will increase greenery in parks and greenbelts.
22 करोड़ की लागत से छह माइक्रो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे
विज्ञापन

प्रत्येक प्लांट की क्षमता 500 किलोलीटर प्रतिदिन होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की हरियाली को टिकाऊ बनाने और पेयजल पर दबाव कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने माइक्रो एसटीपी परियोजना की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। 22 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत अब शहर के पार्कों के साथ-साथ ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में भी शोधित सीवरेज जल का उपयोग किया जाएगा।

मास्टर सीवरेज स्कीम के अंतर्गत सेक्टर 9, 10, 14, 15, 15ए, 16, 17, 18, 19, 29, 30, 31, 32, 34, 35 और 37 में छह माइक्रो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक प्लांट की क्षमता 500 किलोलीटर प्रतिदिन होगी। इन संयंत्रों में सीवरेज के पानी को शोधित कर उसे पार्कों और सड़कों की ग्रीन बेल्ट की सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में गर्मियों के दौरान टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने पर लाखों रुपये खर्च होते हैं और कई बार पर्याप्त आपूर्ति भी नहीं हो पाती। योजना लागू होने के बाद हरियाली को बनाए रखने के लिए टैंकरों पर निर्भरता घटेगी। साथ ही भूजल दोहन और पेयजल के उपयोग में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना को ईपीसी मोड पर 12 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार डीपीआर स्वीकृत होने के बाद शेष औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य शुरू किया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि योजना तय समय में पूरी होती है तो यह शहर के लिए दीर्घकालिक समाधान साबित हो सकती है।
प्राधिकरण की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द इस परियोजना पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।

- समुद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed