फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trapped after a fight with wife, police saved

पत्नी से झगड़े के बाद लगाया फंदा, पुलिस ने बचाया

Thu, 07 Jan 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Trapped after a fight with wife, police saved
पत्नी से झगड़े के बाद लगाया फंदा, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में एक घरेलू झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ कर फंदे पर लटके युवक की जान बचाई। पुलिस आयुक्त ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र देने की बात कही है। बुधवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे डबुआ थाने में तैनात सिपाही हरपाल व एसपीओ सुरेंद्र अपने थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि डबुआ कॉलोनी के ई ब्लॉक में एक दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है। झगड़े के दौरान महिला का पति आत्महत्या की धमकी भी दे रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस से उसके पति को बचाने की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसके पति संदीप ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और फंदा लगा रहा है। दोनों पुलिसकर्मियों ने युवक को दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया।
दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए जोर से धक्का मारकर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही पुलिसकर्मियों ने देखा कि युवक फंदे पर लटक चुका है। एक सिपाही ने लटकते हुए युवक को अपने कंधों पर उठा लिया। इसके बाद गर्दन पर पड़ा दबाव कम हो सका। दूसरे पुलिसकर्मी ने चाकू से रस्सी को काट दिया और युवक को नीचे उतारकर जमीन पर लेटा दिया। जब युवक को नीचे उतारा गया तो वह बेहोश हो चुका था। पुलिसकर्मी ने युवक की छाती दबाकर उसके मुंह पर पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाने की कोशिश की। कुछ देर तक प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को होश आ गया।
विज्ञापन

संदीप से आत्महत्या की कोशिश का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह ऑटो चलाता है। कई महीनों से काम काज कम है। घर में आर्थिक तंगी के कारण उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था और वह उसे छोड़कर अलग मकान में रहती है। आपसी झगड़े से तंग आकर ही उसने जान देने की कोशिश की थी। पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी को झगड़ा न करने और शांतिपूर्वक रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed