फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trap of drug smugglers spread in the city, many caught from different places, police recovered about seven kg of ganja

शहर में फैला ड्रग तस्करों का जाल, अलग-अलग स्थानों से कई पकड़े, पुलिस ने करीब सात किलो गांजा किया बरामद

Wed, 15 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Trap of drug smugglers spread in the city, many caught from different places, police recovered about seven kg of ganja
फरीदाबाद। शहर में ड्रग तस्करों का जाल फैला हुआ है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मार कर कई तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने सात किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 पुलिस ने खेडीपुल के निकट गोल चक्कर के पास नाकाबंदी कर एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखा हुआ एक किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र श्री देवराज सैनी निवासी भारत कॉलोनी नहर पार के रूप में की गई। थाना सारन क्षेत्र की पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए सूचना के आधार पर गांव सारन स्थित सरकारी स्कूल पर नाकाबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक व्यक्ति लंगड़ाता हुआ आता दिखाई दिया। पुलिस को देेखकर वह भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया। उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव इगरारो थाना शेरगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। वहीं पर्वतीय कॉलोनी से भी पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान केहर सिंह पुत्र देशराज निवासी यादव क्रेन वाली गली नंगला इंकलेव पर्वतीया कॉलोनी के रूप में की गई है। मेवला महाराजपुर अंडरपास के पास पुलिस ने महिला तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 53 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान महिला तस्कर ने अपना नाम निशा खान पत्नी असगर निवासी भाटी मोहल्ला मेवला महाराजपुर निवासी बताया। वहीं थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र की पुलिस ने शाहिद पुत्र अनवर निवासी किसान मजदूर कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 613 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा सेक्टर 29 पुल के पास से पुलिस ने अभिषेक पुत्र सन्तराम निवासी पीर बाबा के पास टीटु कॉलोनी से 280 ग्राम गांजा पकड़ा है।
विज्ञापन

जेल से छूटते ही फिर से करने लगा ड्रग तस्करी
क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को पकड़ा है जो जेल से छूटने के बाद फिर से उसी धंधे में लग गया। पुलिस ने उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर की पहचान मुरारी पासवान पुत्र आनंदी पासवान निवासी गांव धीमोय थाना हरनोद जिला नालन्दा बिहार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ समय पहले गांजा तस्करी के केस में जेल गया था। छूटकर आने के बाद ऐतमादपुर गाव में गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने गली नं. 12 नियर बालाजी स्कूल के पास से प्रमानंद को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छायंसा पुलिस ने मोहना मार्केट में एसडी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने गांव मोहना निवासी प्रकाश को 35 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अटाली गांव के पास दौलत कॉलोनी हनवासी प्रेमचंद के पास से 2 किलो 142 ग्राम गांजा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया। तिगांव पुलिस ने कौराली मोड़ के पास से गांव निवासी उदयवीर को 260 ग्राम गांजेे के साथ भैसरवाली मोड़ के पास से सतदेव को 900 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed