फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Transport Minister's residence surrounded in protest against the transfer policy

Faridabad News: स्थानांतरण पॉलिसी के विरोध में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव

Sun, 11 Jun 2023 06:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 11 Jun 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister's residence surrounded in protest against the transfer policy
हरियाणा रोडवेज कर्मियों ने साझा मोर्चा के तहत किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मूलचंद शर्मा ने 23 जून को यूनियन के नेताओं को चंडीगढ़ बुलाया

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्थानांतरण पॉलिसी के विरोध में रविवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने सेक्टर-11 स्थित परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का घेराव किया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल मंत्री के घर के पास तैनात था। पुलिस ने प्रर्दशन कर रहे कर्मचारियों को मंत्री के आवास से कुछ दूरी पर ही बैरीकेडिंग कर रोक दिया। मूलचंद शर्मा ने 23 जून को यूनियन के नेताओं को चंडीगढ़ में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के कर्मचारी नेता वीरेंद्र लोहिया, रविंद्र नागर, जयपाल सिंह राठी, नरेंद्र, सुनील शर्मा और सोनू नागर आदि के नेतृत्व में कर्मचारी पहले सेक्टर-12 में एकत्रित हुए। सैंकड़ों की संख्या में वहां से नारेबाजी करते हुए सेक्टर-11 स्थित परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने अप्रिय घटना से बचाव के लिए परिवहन मंत्री के घर के आसपास बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने कर्मचारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर कर्मचारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लागू नहीं करने पर 26 जून को पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी सभी वर्ग के नागरिकों को साथ लेकर चक्का जाम कर देंगे। प्रर्दशन कर रहे कर्मचारी नेताओं को परिवहन मंत्री ने आवास पर बुलाकर बातचीत की। नेताओं ने मंत्री से कहा कि सरप्लस कर्मचारियों को नजदीक के डिपो में समायोजित करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। क्रॉनिक व अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त व नौकरी के अंतिम वर्ष में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी कोई छूट नहीं दी गई है। साझा मोर्चा की मांग है कि ऑनलाइन पॉलिसी के तहत किए तबादलों को रद्द करते हुए कर्मचारी हित में नई तबादला पॉलिसी बनाई जाए। इससे कर्मचारी अपनी ड्यूटी से साथ अपने परिवार की भी देखभाल कर सकेंगे। मंत्री ने यूनियन नेताओं को 23 जून को चंडीगढ़ आकर अपनी बात रखने को कहा है। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारी और नागरिकों के हित के अनुरूप काम किया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों पर 23 जून को आयोजित बैठक में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed