{"_id":"68811bc1238991f7a202b26d","slug":"transport-arrangements-ensured-for-candidates-going-from-faridabad-to-palwal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47768-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद से पलवल जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद से पलवल जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप-सी सीईटी के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा फरीदाबाद से पलवल जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 26 व 27 जुलाई 2025 को विशेष बसें चलाई जाएंगी।
फरीदाबाद से पलवल गंतव्य के लिए विभिन्न कलस्टरों से कुल 358 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के माध्यम से लगभग 13,179 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। बस संचालन डॉ. मंगलसेन बस अड्डा एनआईटी फरीदाबाद, बस स्टैंड बल्लभगढ़, तिगांव, मोहना, अटाली, धौज, बदरपुर, खेड़ीकलां एवं मंझावली से किया जाएगा। सभी बस स्टैंड से बसों का प्रस्थान समय प्रातः 5 बजे निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय से पहले अपने क्लस्टर स्थान पर पहुंच जाएं।
26 जुलाई को: पहली शिफ्ट में 94 और दूसरी शिफ्ट में 96 बसें
27 जुलाई को: पहली शिफ्ट में 91 और दूसरी शिफ्ट में 77 बसें उपलब्ध रहेंगी।
26 जुलाई को: 3367 (पहली शिफ्ट) व 3467 (दूसरी शिफ्ट) परीक्षार्थी
27 जुलाई को: 3255 (पहली शिफ्ट) व 3090 (दूसरी शिफ्ट) परीक्षार्थी यात्रा करेंगे।