फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Transformer damaged due to truck collision, power outage

ट्रक की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, गुल हुई बिजली

Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Transformer damaged due to truck collision, power outage
फरीदाबाद। एनआईटी एक स्थित तिकोना पार्क में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली निगम के ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। इससे हार्डवेयर, तिकोना पार्क,एनआईटी एक स्थित जी और एच ब्लॉक समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि घटना शनिवार भोर चार बजे की है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने तिकोना पार्क स्थित पोल पर रखे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी। इससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई घरों की बिजली गुल हो गई। हालांकि मामले की जानकारी होते ही मौके पर बिजली कर्मचारी पहुंच गए और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। दोपहर बाद दो बजे उपभोक्ताओं की बिजली सुचारू कर दी गई। उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली करीब 10 घंटे तक कटी रही। इससे पानी का संकट गहरा गया। उधर, बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शिकायत कोतवाली थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed