फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trains running late amidst scorching heat; passengers face increased hardship.

Faridabad News: भीषण गर्मी में देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 08 Jun 2026 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Trains running late amidst scorching heat; passengers face increased hardship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहर और आसपास के अन्य रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित हो गई है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच विभिन्न रूटों पर चलने वाली लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों में एक से लेकर तीन घंटे तक की देरी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू (नई दिल्ली से पलवल) लगभग एक घंटा 36 मिनट की देरी से चल रही है। गाजियाबाद-पलवल ईएमयू करीब दो घंटे लेट संचालित हो रही है। वहीं लंबी दूरी की सचखंड एक्सप्रेस (नई दिल्ली से हज़ूर साहिब नांदेड़) लगभग दो घंटे चार मिनट की देरी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नई दिल्ली से फरीदाबाद) भी करीब दो घंटे 37 मिनट की देरी से चल रही है। इसके अलावा गीता जयंती एक्सप्रेस (समालखा से फरीदाबाद) सबसे अधिक प्रभावित रही, जो लगभग तीन घंटे की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन


लगातार हो रही देरी और तेज गर्मी के कारण यात्रियों को स्टेशनों पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। धूप और उमस भरे मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है, जिससे उनकी यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed