{"_id":"64887c91d8ace191460cf21c","slug":"training-will-be-given-to-pgts-who-give-less-than-60-percent-exam-results-in-the-board-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6699-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बोर्ड में 60 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले पीजीटी को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बोर्ड में 60 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले पीजीटी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Tue, 13 Jun 2023 07:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
- 100 प्रतिशत परिणाम वाले 10 प्रतिभागीओं को भी किया जाएगा शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राज्य प्रशिक्षण नीति के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के शिक्षकों (पीजीटी) को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए उन शिक्षकों को चुना गया है, जिनके विद्यार्थियों का परिणाम बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से कम रहा है। प्रशिक्षण कार्य अगले सप्ताह से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक विषय के मास्टर ट्रेनर को दी गई है। इसके लिए एससीईआरटी की ओर से हर विषय के तीन-तीन विशेषज्ञ तैयार किए गए हैं। जो सभी विषयों के पीजीटी को प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिक्षकों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के टिप्स दिए जाएंगे। शिक्षक पढ़ाई के दौरान कैसे बेहतर तकनीक अपनाएं, इस संबंध में उन्हें जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी प्रशिक्षण ले चुके मास्टर ट्रेनर की ओर से दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से फंड भी जारी किया गया है। 50-50 शिक्षकों का प्रशिक्षण समूह बनाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऐसे भी 10 प्रतिभागी को भी शामिल किए जाएगा जिनका बोर्ड परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। जो अपने अनुभव को साझा करेंगे। इसके साथ ही पढ़ाने के अलग-अलग तरीकों को एक दूसरे से साझा करेंगे, जिससे की अन्य शिक्षकों का भी परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके। पीजीटी शिक्षकों की सूची तैयार की जा रहीं है। अगले सप्ताह से यह प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। पहले सप्ताह में अंग्रेजी, हिंदी व इतिहास, दूसरे सप्ताह में वाणिज्य, गणित व अर्थशास्त्र और तीसरे सप्ताह में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान शामिल हैं।
वर्जन
पढ़ाई को सरल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान पीजीटी को आधुनिक तकनीक से पढ़ाने की जानकारी दी जाएगी, जिससे की परीक्षा परिणाम बेहतर आ सकें।
विज्ञापन
जलवंत सिंह, डाइट जिला प्रभारी