{"_id":"6a1b2c9a0b7f65bcdb0030bd","slug":"training-classes-provide-an-opportunity-to-learn-from-the-experiences-of-senior-leaders-rajesh-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71207-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखने का मिलता है अवसर : राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखने का मिलता है अवसर : राजेश नागर
विज्ञापन
फरीदाबाद में जिला भाजपा प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का उद्घाटन करते राज्य मंत्री राजेश नागर। स्रोत
गुर्जर भवन में जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इसका उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है, जिससे कार्यकर्ताओं को नई जानकारियां प्राप्त होती हैं और वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों में सभी स्तर के कार्यकर्ता एक साथ बैठकर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, जिससे संगठनात्मक समन्वय और मजबूती बढ़ती है।
विज्ञापन
राजेश नागर ने कहा कि भाजपा अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासित तरीके से कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।