फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Training and job opportunities at JCB will be available starting next session.

Faridabad News: अगले सत्र से जेसीबी में मिलेगी ट्रेनिंग और जॉब का मौका

Thu, 23 Jul 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Training and job opportunities at JCB will be available starting next session.
वर्तमान में 7 कंपनियों से है टाइअप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगले शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संस्थान के छात्रों को देश-दुनिया की जानी-मानी कंपनी जेसीबी में ट्रेनिंग और जॉब करने का शानदार मौका मिल सकता है।


संस्थान दोहरी शिक्षा प्रणाली के तहत जेसीबी कंपनी से टाइअप करने जा रहा है। इसके तहत छात्र कंपनी के अत्याधुनिक वर्कशॉप में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग हासिल करेंगे और पढ़ाई पूरी होने के बाद योग्य छात्रों को कंपनी में ही रोजगार का अवसर मिलेगा। इस घोषणा के बाद से संस्थान में इस बार दाखिला लेने वाले नए छात्र बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल संस्थान में दोहरी शिक्षा प्रणाली के तहत सात प्रमुख कंपनियां जुड़ी हुई हैं। इनमें जेवीएम, स्टार वायर, साइड वॉल, हरियाणा रोडवेज, हैटिच, वीजी इंडस्ट्रीज और पीआईसीएल लिमिटेड शामिल हैं। छात्र इन कंपनियों में इंडस्ट्रियल एक्सपोजर हासिल कर रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि इस सत्र के लिए कंपनियों के साथ टाइअप की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसलिए जेसीबी के साथ अनुबंध अगले वर्ष (2027-28) के लिए किया जाएगा। इस पहल से न केवल छात्रों के प्रैक्टिकल ज्ञान और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी उनकी जरूरत के अनुसार कुशल कारीगर आसानी से मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed