{"_id":"65f87bfdc24c8b5526003648","slug":"train-seats-filled-up-due-to-holi-crowd-seen-at-ticket-counters-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22187-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होली को लेकर फुल हुईं ट्रेनों की सीटें, टिकट काउंटरों पर दिखी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होली को लेकर फुल हुईं ट्रेनों की सीटें, टिकट काउंटरों पर दिखी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली पर्व में अब शेष 6 दिन रह गये हैं। ऐसे में ट्रेनों से लेकर स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को वेटिंग हॉल से लेकर प्लेटफार्म पर यात्रियों का तांता लग गया है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में टिकट की कालाबजारी भी शुरू हो गई है, इसे रोकने के लिए जीआरपी पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है।
होली को लेकर महानगरों में रहने वाले लोग अपने-अपने घर लौटने लगे हैं। फरीदाबाद में भी भारी संख्या में यूपी-बिहार के लग रहते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, गरीब रथ ,आम्रपाली एक्सप्रेस में है। स्टेशनों पर टिकट के दलाल भी सक्रिय हैं। एक टिकट की कीमत दोगुना वसूल रहे हैं। तत्काल टिकट के लिए लोग सुबह से ही फरीदाबाद, न्यू टाउन और बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी तीनों स्टेशनों पर लोग भारी संख्या में नजर आए। रिजर्वेशन सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार संपंर्क क्रांति में जनरल की 180 वेंटिग है। इसके अलावा स्लिपर और थर्ड एसी में सीट उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा महागौरी, स्वतंत्रता सेनानी, विक्रम शीला, मगध और श्रमजीवी सहित अन्य ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रही है। लगभग सभी बर्थ फुल है। तत्काल टिकट भी नहीं मिल पा रही है। ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर टिकट लेने पहुंचे सेक्टर-24 निवासी रमेंद्र कुमार ने बताया कि सीवान में उनका पूरा परिवार रहता है, त्यौहार पर वह बिहार लौटते हैं। टिकट नहीं मिलने के कारण बस का महंगा किराया देकर जाना पड़ेगा।
-- -- -- -
टिकट कालाबजारी को रोकने के लिए शुरू किया अभियान
जीआरपी थाना इंचार्ज राजपाल ने बताया कि होली पर अधिकांश लोग गांव लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। टिकट मिलनी मुश्किल हो जाती है। इस दौरान टिकट की कालाबजारी भी बढ़ जाती है। कुछ लोग त्योहार से चार-पांच महीने पहले टिकट बुक करा लेते हैं और फिर उसे महंगे दामों में बेचते हैं। ऐसे दलालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसको लेकर प्रतिवर्ष अभियान चलाया जाता है इस साल भी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी लोगों को जागरूक कर रही है। आगामी दिनों में भीड़ और अधिक बढ़ने की संभावना है ऐसे में जांच बढ़ा दी जाएगी। रेलवे प्रशासन भी भीड़ नियंत्रण की तैयारी में जुटा हुआ है। आम दिनों में ओल्ड फरीदाबाद से प्रतिदिन 8000 यात्री आवागमन करते हैं।