फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic system is being affected.

Faridabad News: सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी, यातायात व्यवस्था हो रही प्रभावित

Mon, 06 Jul 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic system is being affected.
सेक्टर-37 बाईपास रोड पर दोनों ओर खड़े वाहनों से राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सेक्टर-37 बाईपास रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़क किनारे ही लंबे समय तक खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है।


सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों की वजह से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों और दोपहिया चालकों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कई बार वाहन चालकों को दूसरी लेन का सहारा लेना पड़ता है, जिससे यातायात बाधित होता है और हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed