फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic stalled due to waterlogging at intersections and on highways caused by heavy rain.

Faridabad News: तेज बारिश से चौराहों और हाईवे पर जलभराव से थमा ट्रैफिक

Thu, 06 Aug 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic stalled due to waterlogging at intersections and on highways caused by heavy rain.
नीलम-बाटा-बड़खल चौक समेत कई इलाकों में भरा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में मंगलवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश बुधवार सुबह तेज हो गई। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई तेज बारिश दोपहर तक जारी रही। पीक ऑवर में बारिश होने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रमुख चौराहों, अंडरपास और राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर पानी भरने से वाहन रेंगते नजर आए। ऑफिस और स्कूल जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े हो गए, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
बारिश का सबसे अधिक असर शहर के व्यस्त मार्गों पर दिखाई दिया। नीलम चौक, बाटा चौक, बड़खल चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस लेन पर पानी भरने से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सराय बॉर्डर और सराय फ्लाईओवर के आसपास भी सुबह से यातायात धीमी गति से चलता रहा।
विज्ञापन

सागरपुर अंडरपास में भरा पानी, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
बारिश के बाद सागरपुर अंडरपास में भी पानी भर गया। यहां वाहन चालक मजबूरी में जलभराव के बीच से गुजरते दिखाई दिए। मौके पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी दिखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी तरह के जलभराव में एक वाहन चालक डूब गया था जिसे मशक्कत कर बचाया गया था। इसके बावजूद बारिश के दौरान यहां चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या निगरानी व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड अंडरपास में भी जलभराव, धीमी गति से चला यातायात
बारिश के दौरान ओल्ड अंडरपास में पानी भर गया। संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर पानी निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे संचालित किया गया। शहर के कई फ्लाईओवर और सर्विस रोड पर दोपहर तक वाहनों का दबाव बना रहा।

हाईवे पर बारिश से बचने के लिए रुके वाहन चालक, बढ़ा जाम
सुबह कार्यालय और स्कूल जाने के समय बारिश तेज होने के कारण बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटओवर ब्रिज के नीचे रुक गए। अचानक वाहनों के रुकने से पीछे आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा।




तिगांव में 53 मिमी बारिश
जिला प्रशासन के अनुसार 4 अगस्त की सुबह आठ बजे से 5 अगस्त की सुबह आठ बजे तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तिगांव क्षेत्र में सबसे अधिक 53 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गौंच्छी में 26 मिमी, बल्लभगढ़ में 24 मिमी, दयालपुर में 22 मिमी, बड़खल में 15 मिमी, फरीदाबाद शहर में 12 मिमी, मोहना में 11 मिमी और धौज में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed