फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic situation caused by closure of one lane of Bata Railway Overbridge

Faridabad News: बाटा रेलवे ओवरब्रिज की एक लेन बंद करने से बनी रही जाम की स्थिति

Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic situation caused by closure of one lane of Bata Railway Overbridge
फरीदाबाद बाटा पुल की सड़क मरम्मत कार्य को लेकर यातायात पुलिस ने एक तरफ का रास्ता बंद किया जिसके
11 अप्रैल तक मरम्मत के कारण बंद रहेगी एक लेन, रूट में बदलाव के चलते लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल बाटा रेलवे ओवरब्रिज पर मरम्मत का कार्य शुरू होने के साथ ही सोमवार से ट्रैफिक व्यवस्था की असली परीक्षा शुरू हो गई है। पुल की एक लेन बंद होने से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन वैकल्पिक मार्गों पर शिफ्ट हो गए हैं वहीं बसों के रूट में बदलाव के चलते यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे से एक लेन को बंद कर दिया गया जिसके बाद जाम की स्थिति बनी रही।

एनआईटी क्षेत्र शहर की सबसे पुरानी और बड़ी इंडस्ट्रियल बेल्ट है जहां करीब 10 हजार इकाइयों में दो लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं। इनमें बड़ी संख्या में कर्मचारी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पलवल और ग्रेटर फरीदाबाद से रोजाना आते हैं। बाटा पुल इनके लिए सबसे आसान और सीधा रास्ता रहा है जो सीधे दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से जोड़ता है। रोजाना करीब 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में एक लेन बंद होने का असर पूरे ट्रैफिक सिस्टम पर साफ दिखने लगा है।
विज्ञापन


बस सेवाओं में बदलाव, यात्रियों पर असर

अब इस असर में बस सेवाएं भी जुड़ गई हैं। बल्लभगढ़ बस डिपो से संचालित होने वाली करीब 160 बसों में से कई बसें पहले बाटा पुल के रास्ते एनआईटी बस डिपो के अंदर से होकर गुजरती थी। पुल बंद होने के कारण अब इन बसों को अजरौंदा चौक और बीके चौक के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है जिससे बसों को 1 से 2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम रूट पर बड़ा फेरबदल

गुरुग्राम रूट पर सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है। पहले इस रूट की कुछ बसें एनआईटी बस डिपो के अंदर से होकर जाती थी लेकिन अब ये बसें सीधे हाईवे से अजरौंदा चौक, नीलम फ्लाईओवर होते हुए बीके चौक और मुल्ला होटल के रास्ते गुरुग्राम जा रही हैं। ऐसे में एनआईटी क्षेत्र के यात्रियों को अब बस पकड़ने के लिए बीके चौक तक जाना पड़ रहा है।

मुजेसर फाटक बंद, बढ़ी दिक्कतें

वहीं दूसरी तरफ रेलवे कार्य के चलते मुजेसर फाटक पहले से बंद है। ऐसे में भारी वाहनों को हाईवे या केएमपी एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है जिससे यात्रा दूरी 5 से 10 किलोमीटर तक बढ़ गई है।

वैकल्पिक मार्ग भी दबाव में
ट्रैफिक पुलिस ने नीलम पुल, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास, बड़खल और बल्लभगढ़ पुल को वैकल्पिक मार्ग बनाया है। भारी वाहनों को नीलम, बड़खल और बल्लभगढ़ रूट पर डायवर्ट किया जा रहा है जबकि हल्के वाहनों को जरूरत के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास से निकाला जा रहा है। इसके अलावा बीके चौक और हार्डवेयर चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मार्गों पर पहले से ही पीक आवर्स में भारी दबाव रहता है ऐसे में अब जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है।

अस्पताल और दफ्तर पहुंचना भी चुनौती

इस बदलाव का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। एनआईटी क्षेत्र में स्थित बीके अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी वैकल्पिक मार्गों पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर निगम मुख्यालय, सेक्टर-12 कोर्ट और लघु सचिवालय जाने वालों के लिए भी यात्रा समय बढ़ गया है।


मरम्मत कार्य जरूरी है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लें और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।- यातायात प्रभारी अनोज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed