फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic police took action over the course of a week

Faridabad News: बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 1,725 चालान,

Fri, 23 Oct 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Traffic police took action over the course of a week
एक सप्ताह में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 90 वाहन जब्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी है। 15 से 21 अक्तूबर तक चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 1725 चालान किए और 90 वाहनों को जब्त किया। पुलिस की ओर से वाहन नंबर प्लेट से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।


यातायात पुलिस के अनुसार, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, एचएसआरपी नहीं लगवाना और निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं लगाना कार्रवाई के प्रमुख कारण हैं। नंबर प्लेट वाहन की पहचान सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए नंबर प्लेट संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन


नियमों का पालन करने की अपील
डीसीपी एनआईटी एवं डीसीपी यातायात उत्तम ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed