फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traffic police personnel beaten with belt, uniform torn

Palwal News: यातायात पुलिस कर्मी को बेल्ट से पीटा, वर्दी फाड़ी

Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic police personnel beaten with belt, uniform torn
लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। किठवाड़ी चौक पर जाम खुलवा रहे यातायात पुलिसकर्मी की दो युवकों बेल्ट से जानकर पिटाई की। आरोपियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी और नशे में होने का आरोप लगाया। लोगों ने पुलिस कर्मी को युवकों से बचाया और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया।

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार पलवल यातायात थाना में तैनात एसपीओ सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह किठवाड़ी चौक पर तैनात था और यातायात व्यवस्था को संभाल रहा था। वह चौक पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान दो युवक आए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए जाम के लिए उसे जिम्मेदार ठहराने लगे। उसने कहा कि वह जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा है। इतना कहते ही उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी आरोपियों ने उसकी बेल्ट खोलकर वर्दी फाड़ दी। इसके बाद उसकी बेल्ट से पिटाई शुरु की गई। आरोपियों ने उसे धमकी देकर उससे कहलवाया कि उसने शराब पी हुई है, जबकि उसने शराब नहीं पी थी। चौक पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया और युवकों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम अभय तेवतिया और अक्षय तेवतिया बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed