{"_id":"6579efd959459d65c60fae8f","slug":"traffic-police-issued-challans-to-259-autos-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17994-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यातायात पुलिस ने 259 ऑटो के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यातायात पुलिस ने 259 ऑटो के काटे चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईएन) प्लेट नहीं लगवाने वाले 259 ऑटो चालकों चालान किए।
डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ऑटो चालकों को यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ सभी ऑटो चालकों को यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि ऑटो चालक अक्सर ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने का प्रयास करते है जिससे सड़क दुर्घटना के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा का खतरा की संभावना बढ़ जाती है। कुछ ऑटो चालक नियमों की अनदेखी करते हुए यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसलिए उनके खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1979 वाहन चालकों के पोस्टल और ई-चालान काटकर जुर्माना किया गया है।