{"_id":"6997592b749fc7b6a602b764","slug":"traffic-lights-at-ajronda-chowk-were-out-of-order-causing-drivers-to-struggle-with-traffic-jams-throughout-the-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63331-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अजरौंदा चौक पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट, दिनभर जाम से जूझते रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अजरौंदा चौक पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट, दिनभर जाम से जूझते रहे वाहन चालक
विज्ञापन
अजरौंदा चौक ट्रैफिक लाइट खराब होने से लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल अजरौंदा चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद होने से सोमवार को दिनभर यातायात व्यवस्था चरमराई रही। सुबह से ही सिग्नल काम नहीं कर रहे थे, जिसके चलते चारों ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कार्यालय समय के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई। दिल्ली, बल्लभगढ़ और सेक्टरों की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम के कारण लोगों को दफ्तर और स्कूल पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। कई बार वाहन चालक जल्दबाजी में नियम तोड़ते नजर आए, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहा।
सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मैन्युअल तरीके से यातायात को नियंत्रित किया। हालांकि, तब तक काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। शहरवासियों का कहना है कि आए दिन ट्रैफिक लाइटों में खराबी से समस्या खड़ी हो जाती है। प्रशासन को नियमित निगरानी और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।