फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic jams will end, patients will get relief from parking.

Faridabad News: बीके अस्पताल में बनेगी पार्किंग, मरीजों को मिलेगी राहत

Thu, 02 Oct 2025 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams will end, patients will get relief from parking.
अस्पताल में सौंदर्यीकरण कार्य जोरों पर, निजी कंपनी को पार्किंग निर्माण का ठेका देने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल परिसर में जारी सौंदर्यीकरण कार्य के साथ-साथ अब मरीजों और उनके तीमारदारों को भी राहत मिलने वाली है। अब अस्पताल में आने वाले लोगों को अव्यवस्थित पार्किंग से होने वाली परेशानी से भी मुक्ति वाली है। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में एक सुव्यवस्थित पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है।
इस नई पार्किंग निर्माण के लिए निजी कंपनी को ठेका देने की तैयारी चल रही है। पार्किंग के निर्माण से परिसर में इधर-उधर वाहनों के खड़े होने की समस्या खत्म होगी। इससे न सिर्फ तीमारदारों को सुविधा होगी, बल्कि एम्बुलेंस चालकों को भी मरीजों को आपातकालीन विभाग तक पहुंचाने में परेशानी नहीं होगी। अभी तक अव्यवस्थित पार्किंग के कारण कई बार एंबुलेंस को जाम का सामना करना पड़ता था, जिससे मरीजों का जान पर बन आती थी।
विज्ञापन


मरीजों को देना होगा सामान्य शुल्क


पार्किंग बनने के बाद मरीजों को सामान्य शुल्क पर अपने वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी। कई लोग जो दूर रहते हैं, गुरुग्राम और दिल्ली जाने वाले अपने वाहनों को अस्पताल परिसर में ही खड़ा करके घर चले जाते हैं। अगले दिन परिसर से अपने वाहन से कार्य पर निकल जाते हैं। इसके कारण पार्किंग व्यवस्था अव्यवस्थित रहती है और इसका भुगतान मरीजों व उनके तीमारदारों को करना पड़ता है। निजी कंपनी को ठेका देने के बाद काफी मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के तहत परिसर को साफ-सुथरा, हरियाली युक्त और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य है। पार्किंग के साथ-साथ बैठने की उचित व्यवस्था, रास्तों का चौड़ीकरण और साइनबोर्ड्स की भी व्यवस्था की जा रही है। - एसएमओ डॉ. विकास गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article