{"_id":"684b27c4f3934490510e44ad","slug":"traffic-jams-occur-due-to-the-arbitrariness-of-bus-drivers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45114-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बस चालकों की मनमानी के कारण लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बस चालकों की मनमानी के कारण लगता है जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर उतारते हैं सवारियां, लोगों को होती है परेशानी
काजल कुमारी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में रोडवेज और प्राइवेट बसों की मनमानी के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा हुई है । बस चालक सवारियां भरने की होड़ में बीच सड़क पर ही बसें खड़ी कर देते हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर बल्लभगढ़ मेन मार्केट रोड, स्टेशन रोड और बस स्टैंड के आस-पास के इलाकों में लोग रोजाना जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।
हैरानी की बात यह है कि बल्लभगढ़ में बाकायदा एक बस बड़ा अड्डा है, जहां से रोजाना दर्जनों रोडवेज और प्राइवेट बसें अपने तय रूटों पर रवाना होती हैं। इसके बावजूद कई प्राइवेट बसें और कुछ रोडवेज चालक भी नियमों की अनदेखी करते हुए बीच सड़क पर ही सवारी चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं।
विज्ञापन
होडल, पलवल, कोसी, मथुरा, आगरा व अन्य रूटों पर जाने वाली बसें आएं दिन मुख्य सड़कों के बीच में सवारियां उतारती और चढ़ाती हैं। जिससे पूरा रास्ता जाम हो जाता है । शाम के समय तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब ऑफिस से लौटने वालों और बाजार की भीड़ के बीच ये बसें खुलेआम सड़कों पर खड़ी रहती हैं। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होती। कुछ समय के लिए ट्रैफिक कर्मी आते हैं, बसों को हटाते हैं, लेकिन दोबारा वही स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
वर्जन
बच्चों को स्कूल से लाना हो या बाजार जाना हो, हर बार जाम में फंसना पड़ता है। - सीमा देवी , स्थानीय निवासी
जाम की वजह से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। कई बार हम खुद जाकर बस चालकों से अनुरोध करते हैं कि बस हटा लें, लेकिन वे उल्टा बहस करने लगते हैं। - मनोज गुप्ता, दुकानदार