फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   traffic jam

Faridabad News: अलीगढ़ फ्लाईओवर तो तैयार, पर जाम अब भी बरकरार

Tue, 04 Nov 2025 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फ्लाईओवर से जुड़ते अप्रोच रोड का निर्माण कार्य है अधूरा, भारी माल वाहक वाहनों ने बिगाड़ी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला प्रशासन ने हाल ही में अलीगढ़ फ्लाईओवर को आम जनता के लिए खोल दिया है। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद मोहन नगर, ईश्वर नगर, राजीव नगर, बसंतगढ़ में रहने वाले लोगों को जाम और टूटी सड़क से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। इसकी मुख्य वजह है फ्लाईओवर की अप्रोच रोड का अधूरा निर्माण और भारी मालवाहक वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही।

अलीगढ़ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मुख्य रूप से पूरा हो चुका है और वाहन इस पर से गुजरने लगे हैं। लेकिन फ्लाईओवर से जुड़ते अप्रोच रोड का निर्माण कार्य अभी जारी है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण प्रशासन ने भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया है। इसके बावजूद भी कई ट्रक, बस और ट्रेलर चालक पुलिस व्यवस्था को नजरअंदाज कर अलीगढ़ रोड से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


किठवाड़ी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद इन वाहनों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। भारी माल वाहक वाहन फ्लाईओवर की तरफ मुड़ते हैं तो पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रहती है। पुलिस ने फ्लाईओवर की तरफ जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर रखा है। वाहन चालक बैरिकेडिंग हटाकर फ्लाईओवर की तरफ चले जाते हैं। परिणामस्वरूप, हर रोज अलीगढ़ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। जाम के कारण आम वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने के बावजूद अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। निर्माण कार्य के दौरान बड़ी-बड़ी मशीनें और निर्माण सामग्री सड़कों पर फैली रहती हैं, जिससे मार्ग और भी संकरा हो जाता है। वहीं भारी वाहनों की आवाजाही के कारण धूल और प्रदूषण भी बढ़ रहा है।



पुलिस लगातार चालान काट रही है। बस और ट्रक पीछे की तरफ से चले आते हैं, इसके कारण उनको रोकने में मुश्किल हो रहा है। पुलिस की तैनाती की गई है। सभी रास्तों पर पुलिस की तैनाती करेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- जगवीर सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article