{"_id":"68987d98be74b3113d066a12","slug":"traffic-jam-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116954-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिंदगी पर भारी पड़ रहा एनएच-19 का जाम, एंबुलेंस को भी नहीं मिल रहा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिंदगी पर भारी पड़ रहा एनएच-19 का जाम, एंबुलेंस को भी नहीं मिल रहा रास्ता
विज्ञापन
जिंदगी पर भारी एनएच-19 का जाम: एंबुलेंस भी घंटों फंसी, नहीं मिल पाता रास्ता
-बघोला के पास एनएच-19 पर रोजाना घंटों तक लगता है जाम
- दोनों दिशाओं की सेवा सड़क पर वाहन फंसने से एंबुलेंस तक नहीं निकल पातीं
पलवल। शहर और नेशनल हाईवे-19 पर जाम की समस्या अब मरीजों की जान पर भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार रात अलीगढ़ रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक वाहन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जंघा की हड्डी टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन ओवरब्रिज और आसपास के क्षेत्र में भीषण जाम होने के कारण किठवाड़ी चौक से नागरिक अस्पताल की महज 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में 1 घंटे से अधिक समय लग गया। इस दौरान घायल युवक दर्द से कराहता रहा।
यही स्थिति एनएच-19 पर बघोला के पास भी रोज देखने को मिलती है। दिल्ली-फरीदाबाद से आगरा और आगरा से दिल्ली-फरीदाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहनों के कारण सुबह और शाम के समय घंटों जाम लगता है। पिछले छह दिनों में ऐसी दस से अधिक घटनाएं सामने आई हैं जब एंबुलेंसें यहां एक से डेढ़ घंटे तक फंसी रहीं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब जाम के दौरान कुछ वाहन गलत दिशा में चलकर सेवा सड़कों को भी बंद कर देते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की मौजूदा व्यवस्था नाकाफी है। अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन गंभीर मरीज की जान जाम में फंसकर जा सकती है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाले।