{"_id":"6a5fac77f533fb049e0755ab","slug":"traffic-halted-due-to-four-feet-of-water-in-mohana-underpass-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75457-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना अंडरपास में चार फीट पानी भरने से आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना अंडरपास में चार फीट पानी भरने से आवागमन ठप
विज्ञापन
बारिश ने फिर खोली प्रशासन की पोल, कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। बारिश के बाद एक बार फिर केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) हाईवे पर मोहना के पास बने अंडरपास में जलभराव की समस्या सामने आ गई। हीरापुर-मोहना पीडब्ल्यूडी मार्ग पर स्थित अंडरपास में करीब चार फीट तक पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि फिसलने से कुछ बाइक सवार घायल भी हुए। लोगों को अपने वाहन धक्का लगाकर बाहर निकालने पड़े।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर एनएचएआई, एसडीएम बल्लभगढ़ और डीसी फरीदाबाद को 8 मई, 19 मई और 10 जून 2025 को लिखित शिकायतें दी गई थीं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
यह अंडरपास हरियाणा और यूपी के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से यहां पानी भर जाता है।
-ईश्वर नंबरदार
अधिक जलभराव के कारण उन्हें बीच रास्ते से लौटना पड़ा। वर्ष बरसात में अंडरपास तालाब बन जाता है, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन देता है।
-सतवीर अत्री
यह मार्ग किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।
-मुकेश अत्री
सुबह अंडरपास से गुजरते समय बाइक पानी में बंद हो गई और फिसलने से उन्हें चोटें भी आईं। अधिकारियों अनदेखी कर रहे हैं।
-ताराचंद भटनागर
एनएचएआई अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की जाएगी। जल्द ही अंडरपास में पंप लगाने की व्यवस्था करेंगे, ताकि बरसात के दौरान पानी जमा न हो और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
-एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज