{"_id":"68487dff86de18646e0e39c4","slug":"traffic-diversion-implemented-due-to-road-construction-at-ymca-chowk-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45000-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाईएमसीए चौक पर सड़क निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाईएमसीए चौक पर सड़क निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू
विज्ञापन
यातायात को नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वाईएमसीए चौक से गुजरने वाले यात्रियों को कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाईएमसीए चौक से महिंद्रा शोरूम के पास तक की बाई ओर की सर्विस रोड पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य 15 जून 2025 तक चलेगा। इसके चलते इस हिस्से पर आंशिक रूप से लेन बंद रहेगी और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग के उपयोग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का चयन करें। पुलिस का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते यातायात में असुविधा हो सकती है, इसलिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया कि यातायात को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
बल्लभगढ़ से बाटा चौक की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। महिंद्रा शोरूम से वाईएमसीए चौक तक की सर्विस रोड पर पैवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे इस हिस्से पर आवागमन सीमित रहेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है और कार्य पूरा होते ही मार्ग को सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा। जब तक कार्य जारी है, नागरिकों को चाहिए कि वे ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें।