{"_id":"6aa1ae827e2dcd22280b4bfd","slug":"traffic-disrupted-due-to-encroachment-in-markets-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79565-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाजारों में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाजारों में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद मार्केट मे दुकानदारों ने किया अतिक्रमण जिसके कारण लगता है जाम। संवाद
दुकानों के आगे रखा रहता है सामान, बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं वाहन
रास्ता संकरा होने से पैदल चलना भी हो जाता है मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण और सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। एनआईटी मार्केट, सेक्टर-15 बाजार और नीलम चौक के आसपास दुकानों के बाहर सामान, विज्ञापन बोर्ड और प्रचार सामग्री रखे जाने से सड़क और फुटपाथ पर चलने के लिए जगह कम पड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई दुकानदारों ने अपनी निर्धारित सीमा से बाहर तक विज्ञापन बोर्ड और अन्य प्रचार सामग्री लगा रखी है। इसके कारण बाजारों में पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। दुकानों और ढाबों के बाहर लगाए गए ठेलों से भी समस्या बढ़ रही है। कई स्थानों पर सड़क किनारे अतिरिक्त ठेले खड़े होने से यातायात बाधित होता है। इसके अलावा फल विक्रेता, नाई की दुकान और अन्य अस्थायी दुकानें भी सड़क किनारे दिखाई देती हैं।
सूर्या अस्पताल के पास वाली सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के सामने और सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। व्यस्त समय में यहां यातायात का दबाव बढ़ने पर स्थिति और खराब हो जाती है। इसी मार्ग से स्कूल बसों का भी आवागमन होता है, जिससे जाम के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में देरी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित कार्रवाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने नगर निगम और यातायात पुलिस से बाजारों में अतिक्रमण हटाने के साथ अवैध पार्किंग पर भी सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
बातचीत-
बाजार में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की लापरवाही के कारण अन्य दुकानदारों का हौसला भी बढ़ रहा है और वे भी अतिक्रमण करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। - जयदीप, ग्राहक, सेक्टर-7
अवैध पार्किंग की समस्या के कारण यहां आए दिन झगड़े होते रहते हैं। कुछ लोग अपना रुतबा दिखाने के लिए बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। - सुखवीर, दवाई विक्रेता, एनआईटी रोड
एनआईटी मार्केट में कई बैंक, सूर्या अस्पताल और अन्य दुकानें हैं। इस वजह से यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोग अपनी गाड़ियां आधी सड़क पर ही पार्क कर देते हैं, इस कारण समस्या और बढ़ जाती है। - मंजीत, दुकानदार, नीलम चौक