फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traders in Mujesar Machine Market troubled by filth and drainage issues.

Faridabad News: मुजेसर मशीन मार्केट में गंदगी और जलनिकासी की समस्या से व्यापारी परेशान

Thu, 16 Jul 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traders in Mujesar Machine Market troubled by filth and drainage issues.
गंदगी का आलम यह है कि दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले नए ग्राहकों ने यहां का रुख करना बंद किया
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुजेसर स्थित मशीन मार्केट में जहां-तहां गंदगी फैली रहती है। नालियां नहीं बनी हुई हैं। इसके कारण पानी की निकासी में बड़ी परेशानी होती है। बारिश के समय कई बार पानी बाहर रखी मशीनों तक पहुंच जाता है। इससे कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।।

राजेंद्र, लालबाबू, सुशील, करमजीत, अमरजीत व अन्य लोगों ने बताया कि मुजेसर मशीन मार्केट में सड़कों पर नालियां नहीं बनी हैं। इसके चलते जलनिकासी की बड़ी समस्या रहती है। गंदगी का आलम यह है कि दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले नए ग्राहकों ने यहां का रुख करना बंद कर दिया है। उनका कहना कि यदि कोई नया ग्राहक एक बार यहां की अव्यवस्था देख लेता है, तो वह दोबारा ऑर्डर देने से कतराता है।
विज्ञापन



समस्याएं अधिक मानसिक और आर्थिक तनाव दे रहीं

व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे माल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे उत्पादन लागत में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे कठिन समय में स्थानीय समस्याएं उन्हें और अधिक मानसिक और आर्थिक तनाव दे रही हैं। उनका कहना है कि कम से कम नाली और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं की तरफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए, ताकि आसानी से व्यापार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नालियां न होने से गंदा पानी बाहर रखी मशीनों तक पहुंच जाता है। जब नए क्लाइंट यहां आते हैं, तो कीचड़ और गंदगी देखकर वापस चले जाते हैं।
-राजेंद्र, व्यापारी

कच्चे माल की अनिश्चितता और बढ़ती कीमतों ने पहले ही हमारी कमर तोड़ रखी है। ऊपर से औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई बड़ी परेशानी है।
- करमजीत, व्यापारी

जहां-तहां फैली गंदगी को जल्द साफ किया जाना चाहिए। इससे ग्राहक कम आने के अलावा हमें और कर्मचारियों को भी परेशानी होती है।
- अमरजीत , व्यापारी

लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं, अब देखते हैं कि कब तक समस्याएं हल होंगी। ऊपर से कच्चे माल के दामों ने भी परेशानी बढ़ा रखी है।
- विनोद, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed