फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tractor-trolley fell in the drain, one died, the other injured

Faridabad News: नाले में गिरे ट्रैक्टर-ट्राली, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 29 Jun 2023 06:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley fell in the drain, one died, the other injured
- अचानक से पशु सामने आने के कारण बिगड़ा संतुलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुरैशीपुर में ट्रैक्टर के आगे पशु आ जाने के कारण ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर-ट्राली सहित नाले में जा गिरा। इस घटना में एक की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। धौज थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक तालीम के भाई फतेहपुर तगा निवासी मौसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई तालीम पलवल के पिगौंड गांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम के साथ मजदूरी करता था। बुधवार को दोनों ट्रैक्टर पर बैठकर सरूरपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर इब्राहिम चला रहा था। कुरैशीपुर नाले के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक से कोई पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में मोहम्मद इब्राहिम ट्रैक्टर पर संतुलन नहीं रख पाया और ट्रैक्टर ट्राली सहित नाले में जा गिरा। आसपास के लोगों ने नाले से तालीम और इब्राहिम को बाहर निकालकर धौज के अल्फलाह अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में तालीम को दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान तालीम की मौत हो गई। मौसीम का कहना है तालीम ने मरने से पहले उसे बताया था कि मोहम्मद इब्राहिम लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर के आगे पशु आने पर वह स्पीड पर कंट्रोल नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed