फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Town Park set for a makeover; modern fountains and a lighting show to become its signature features.

Faridabad News: टाउन पार्क की बदलेगी सूरत, आधुनिक फाउंटेन और लाइटिंग शो बनेगा पहचान

Mon, 22 Jun 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Town Park set for a makeover; modern fountains and a lighting show to become its signature features.
सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क की फाइल फोटो
फरीदाबाद के सबसे प्रमुख पार्क का होगा कायाकल्प, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण,नवीनीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब एक दशक पहले विकसित किए गए इस पार्क के व्यापक नवीनीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित योजना के तहत पार्क में आधुनिक फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग शो, तालाब, बेहतर लैंडस्केपिंग, नए बैठने के स्थान और पार्क के निकट फूड स्ट्रीट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य पार्क को सुंदर बनाने के साथ इसे पूरे जिले के लिए एक प्रमुख मनोरंजन, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

शनिवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पार्क का निरीक्षण करते हुए इसके नवीनीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर नागरिकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाया जाए।
विज्ञापन


26 एकड़ में फैला है शहर का सबसे प्रमुख पार्क

सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क फरीदाबाद के सबसे बड़े और लोकप्रिय सार्वजनिक पार्कों में शामिल है। लगभग 26 एकड़ क्षेत्र में फैला यह पार्क प्रतिदिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है। सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों, बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए यह शहर का प्रमुख खुला सार्वजनिक स्थल है। फरीदाबाद की आबादी 25 लाख के करीब पहुंच चुकी है जबकि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच बड़े सार्वजनिक हरित क्षेत्रों की संख्या सीमित है। ऐसे में टाउन पार्क शहर के ग्रीन लंग्स की भूमिका निभाता है। पर्यावरण विशेषज्ञ भी लंबे समय से शहर में हरित क्षेत्रों के संरक्षण और विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लावर फेस्टिवल ने बढ़ाई लोकप्रियता

इसी वर्ष से नगर निगम की ओर से आयोजित फ्लावर फेस्टिवल ने टाउन पार्क को नई पहचान दी है। पहले जहां पार्क मुख्य रूप से सुबह-शाम टहलने वालों तक सीमित था वहीं अब विभिन्न फूल प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परिवारों की बढ़ती आवाजाही ने इसकी रौनक बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लावर फेस्टिवल के दौरान हजारों लोग पार्क पहुंचते हैं लेकिन ऐसी गतिविधियां पूरे साल नहीं हो पातीं। अब नवीनीकरण के बाद पार्क को 12 महीने सक्रिय और आकर्षक बनाए रखने की योजना तैयार की जा रही है।

फाउंटेन, तालाब और लाइटिंग शो होंगे आकर्षण का केंद्र

प्रस्तावित विकास योजना में पार्क के भीतर आकर्षक फाउंटेन, कृत्रिम तालाब और आधुनिक लाइटिंग शो विकसित किए जाने की संभावना है। शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी और जल संरचनाएं पार्क की सुंदरता को नया आयाम देंगी। शहर में लंबे समय से ऐसे सार्वजनिक स्थलों की कमी महसूस की जा रही है जहां परिवार शाम के समय सुरक्षित और आकर्षक वातावरण में समय बिता सकें। अधिकारियों का मानना है कि नई सुविधाओं के बाद यह पार्क केवल स्थानीय नागरिकों ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।


फूड स्ट्रीट से बढ़ेगी रौनक

पार्क के आसपास फूड स्ट्रीट विकसित करने की भी योजना पर विचार किया जा रहा है। इससे परिवारों और युवाओं को एक ही स्थान पर मनोरंजन और खानपान की सुविधाएं मिल सकेंगी। फरीदाबाद में सेक्टर-12 प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। जिला सचिवालय, खेल परिसर, प्रदर्शनी स्थल और कई प्रमुख संस्थान इसी क्षेत्र में स्थित हैं। ऐसे में फूड स्ट्रीट विकसित होने से यह इलाका शहर के प्रमुख सामाजिक मिलन केंद्र के रूप में उभर सकता है।




पार्क को बने 10 साल हो गए हैं अब इसका नवीनीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। - केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed