फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tourists will get acquainted with tribal lifestyle in Surajkund fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में जनजातीय जीवनशैली से परिचित होंगे पर्यटक

Sat, 18 Jan 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tourists will get acquainted with tribal lifestyle in Surajkund fair
थीम स्टेट ओडिशा के व्यंजनों का चख सकेंगे स्वाद
विज्ञापन


प्रशांत दीक्षित
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला में थीम स्टेट ओडिशा के कलाकार बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। उस कारण पर्यटक जनजाति मुंडा, संथाल, जुआंग, खोड़ आदि की जीवनशैली से परिचित हो सकेंगे। मेले के फूड कॉर्नर में ओडिशा के व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। उसके लिए मेला परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

अरावली की वादियों में सात फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन होगा। इस साल मेले के थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश हैं। इससे पहले ओडिशा 1993 में सूरजकुंड मेले का थीम स्टेट रह चुका है। थीम स्टेट के कलाकारों को दूसरे राज्यों से अधिक स्टॉल देकर मेला में अलग जोन तैयार किया जाता है। इस बार मेला में बड़ी संख्या में ओडिशा की जनजातीय मुंडा, संथाल, जुआंग, खोड़, सौरा, बोंडा, कोया आदि के कलाकार शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उनकी मिट्टी और फूस से बनी झोपड़ियां जनजातीय लोगों की अनूठी परंपराओं का अनुभव करवाएंगी। पर्यटक आदिवासियों की संस्कृति, त्योहार, पोशाक, व्यंजनों, विरासत, जीवनशैली और धार्मिक मान्यताओं से अच्छे से परिचित हो सकेंगे। मेले में जनजातीय जीवनशैली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएंगी। उसके साथ ही कलाकार अपने जनजातीय नृत्य से पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे। पर्यटकों के पास जनजातीय जीवनशैली जानने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन्नाथ मंदिर के दर्शन भी होंगे
इस बार सूरजकुंड मेले के फूड कॉर्नर में ओडिशा के व्यंजनों का पर्यटकों को स्वाद चखने को मिलेगा। जहां में छेना पोडा, चुंगड़ी मलाई, पखला भाटा, माचा, दालमा, खींच, माचा, दही-वड़ा मिलेगा। पर्यटकों को जगन्नाथ मंदिर के दर्शन भी सूरजकुंड मेले में होंगे। ओडिशा के कलाकारों ने मेला परिसर में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed