फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tourism Minister took stock of the preparations

Faridabad News: पर्यटन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Sat, 31 Jan 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tourism Minister took stock of the preparations
मेले में आने वाले देशी-विदेशी कलाकारों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले का उद्घाटन आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे। हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सूरजकुंड मेले की तैयारियों को लेकर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इसके उपरांत उन्होंने मौके पर पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण भी किया व संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिल्पकारों के पवेलियन, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं व अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले देशी-विदेशी कलाकारों एवं शिल्पकारों के ठहराव, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता, मंच व्यवस्था और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पर्यटन मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती व आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उद्घाटन के अवसर पर केंद्र एवं हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर, युवा सशक्तिकरण, खेल, विधि एवं विधायी मंत्री गौरव गौतम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विधायक मूलचंद शर्मा (बलभगढ़), धनेश अदलखा (बड़खल) एवं सतीश फागना (फरीदाबाद एनआईटी) उपस्थित रहेंगे।




--------------

मेले में 20 से अधिक होंगे सेल्फी पॉइंट


मेले में देश - विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार परिसर में 20 से अधिक सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। यहां पर्यटक जी भर कर फोटो खिंचवाकर आनंद ले सकते हैं। मेले में अधिकतर लोग फोटो खिंचवाने व यादें बनाने के लिए आते हैं। ऐसे में वे मेले में कई अलग- अलग स्थानों पर फोटो खिंचवाते हैं। ऐसे ही शौकीन लोगों के लिए पर्यटन विभाग ने इस वर्ष सेल्फी पॉइंट की संख्या को बढ़ा दी है ताकि लोग लुत्फ उठा सकें। मेले में करीब 1300 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पर्यटक हस्तशिल्प, हथकरघा, खानपान और पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। इसे लेकर व्यापारियों और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


----------

150 से लेकर 200 रुपये एंट्री फीस


सूरजकुंड मेले में पांच मुख्य द्वार बनाए गए हैं। हर द्वार पर टिकट काउंटर बनाया गया है। पर्यटक किसी भी गेट से एंट्री कर टिकट ले सकते हैं। मेले में सोमवार से शुक्रवार तक 150 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है। वहीं, वीकेंड डेज यानी शनिवार और रविवार को 200 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है। इसके साथ ही लंबी लाइनों से बचने के लिए पर्यटक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। सूरजकुंड मेले https://haryanatourism.gov.in/fair-and-festivals/surajkund-international-craft-mela/ व हरियाणा ट्यूरिजम https://haryanatourism.gov.in/ की वेबसाइट पर जाकर पर्यटक अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

--------

सूरजकुंड मेले की वेबसाइट पर मेले का रूट मैप

सूरजकुंड मेले की वेबसाइट पर मेले का रूट मैप भी दर्शाया गया है। जो पर्यटक नए हैं, पहली बार आ रहे हैं, या जिन्हें मेला घूमने का रास्ता नहीं पता है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। मेले की वेबसाइट पर जाकर वे मैप पर रास्ता देख सकते हैं, और पूरा मेला घूम सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट पर फीडबैक फॉर्म भी दिया गया है, जहां लोग मेले को लेकर फीडबैक दे सकते हैं।

------

पांच फरवरी को सलमान अली देंगे प्रस्तुति
इसके अलावा, मेला परिसर में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लोकनृत्य, लोकसंगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। एक फरवरी को हरियाणवी लोक गीत गायक महावीर गुड्डू हरियाणवीं गीत और दो फरवरी प्रसिद्ध गायक हेमंत बृजवासी के मधुर स्वर पर्यटकों पर जादू करेंगे। तीन फरवरी को तरन्नुम मलिक अपने आवाज का जादू बिखेरेंगी। चार फरवरी को सुस्मिता दास व विकास सैनी अपने गीतों से पर्यटकों को झूमने के लिए मजबूर करेंगे। इसके अलावा रिएलिटी शो विजेता एवं गायक सलमान अली पांच फरवरी को अपने सूफी गीतों को प्रस्तुत करेंगे। वहीं छह फरवरी को दिल्ली का पॉप सूफी म्यूजिक बैंड स्वरिज्म कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सात फरवरी को नवीन पुनिया हरियाणा के सुरों से समा बांधेंगे। यह सभी कार्यक्रम मुख्य चौपाल पर होंगे। वहीं स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन पर्यटकों को गुदगुदाएंगे। आठ फरवरी को जादूगर सीपी यादव अपने जलवे दिखाएंगे और शाम को पंजाबी गायक गुरदास का कार्यक्रम महा चौपाल पर होगा। इसके अलावा नौ फरवरी को बॉलीवुड गायक कैलाश खेर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसके साथ कशिश मित्तल भी शास्त्रीय संगीत का तड़का लगाएंगे। 10 फरवरी को हस्य कवि सम्मेलन, 11 फरवरी को कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। वहीं शाम को राजस्थान के लोक कलाकाराें का समूह मेले के खूबसूरती को चारगुना करेगा। 12 फरवरी को पंजाबी गायक अशोक मस्ती, 13 फरवरी को अनुज शर्मा और 14 फरवरी को शायरी व स्टैंडअप कॉमेडी व पंडित सुभाष घोष का कार्यक्रम होगा।




दो किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले के मुख्य परिसर से दो किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश आम नागरिकों पर लागू होगा, जबकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इससे छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed