फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Took oath to make India dowry free

Faridabad News: दहेज मुक्त भारत बनाने की शपथ ली

Sun, 19 Apr 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Took oath to make India dowry free
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में एक अनूठी पहल देखने को मिली। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो के मार्गदर्शन और डायट पाली के सहयोग से जिलेभर के विद्यालयों में शनिवार को दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कुरीति को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न स्कूलों में हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक साथ हाथ उठाकर शपथ ली कि वे न तो भविष्य में दहेज लेंगे और न ही इसे बढ़ावा देंगे। शिक्षकों ने समाज पर दहेज प्रथा के बुरे प्रभावों के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों से दहेज न लेने के फायदे विषय पर लेख भी लिखवाए गए। इसको सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग किया गया। स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों ने अपनी गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इस अवसर पर जिला डायट इंचार्ज जलवंत सिंह ने कहा कि यदि आज की युवा पीढ़ी इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक होगी, तभी एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed