फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Took a loan of Rs 6,000 from the app, recovered Rs 8.69 lakh through blackmail.

Faridabad News: एप से 6 हजार का लोन लिया, ब्लैकमेल कर वसूले 8.69 लाख

Tue, 13 Jan 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Took a loan of Rs 6,000 from the app, recovered Rs 8.69 lakh through blackmail.
न्यूड वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये के लिए बनाते रहे दबाव
विज्ञापन

पीड़ित ने दोस्त को इस बारे में बताया तो पुलिस तक पहुंचा मामला
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सेक्टर-3 के रहने वाले युवक को इंस्टाग्राम पर मिले एप लिंक से लोन लेना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने 6 हजार रुपये का लोन देकर युवक को ब्लैकमेल किया और न्यूड वीडियो व फोटो वायरल करने तक की धमकी दी। ठगों ने युवक से 6 हजार रुपये के लोन के बदले 8.69 लाख रुपये वसूल लिए और आगे भी रुपयों के लिए दबाव बनाते रहे। युवक ने दोस्त को इस बारे में बताया तो ठगी का पता चला और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि रविवार को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-3 के रहने वाले युवक ने बताया कि 7 अगस्त को इंस्टाग्राम पर लोन एप का लिंक देखा। युवक को रुपयों का जरूरत थी तो उसने लिंक खोलकर सभी डिटेल भर दी और उसके खाते में 6 हजार रुपये आ गए। कुछ दिन बाद उसके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई और लोन की रकम ब्याज सहित 16 हजार रुपये भरने को कहा। युवक ने ये रुपये भर दिए। कुछ दिन बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई और न्यूड वीडियो व फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये ट्रांसफर करने को धमकाने लगे। युवक उनके कहे अनुसार रुपये ट्रांसफर करता रहा और परेशान होकर युवक ने अपना मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। कुछ दिनों के बाद फिर से कॉल आने लगे और आरोपी ब्लैकमेल कर रुपये ट्रांसफर कराने लगे। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खाते देकर 18 दिसंबर तक युवक से 869386 रुपये ट्रांसफर करा लिए। युवक ने परेशान होकर अपने दोस्त को बताया तो दोस्त ने कहा कि तेरे साथ साइबर ठगी हुई है। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल की गई और अब रविवार को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed