फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Took a fee of Rs 10, withdrew Rs 1.45 lakh

10 रुपये के बहाने से ठगे 1.45 लाख रुपये

Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Took a fee of Rs 10, withdrew Rs 1.45 lakh
बल्लभगढ़। तुरंत क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 10 रुपये देने पीड़ित को भारी पड़ गए और ठग ने 1.45 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तिगांव निवासी नवीन एक निजी कंपनी में काम करता है। 12 जुलाई को एक लड़की की कॉल आई, जिसमें अपने को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक क्रेडिट कार्ड डिवीजन से बताया। पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड बनवाने को कहा। आरोपी ने तत्काल क्रेडिट कार्ड के लिए 10 रुपये का चार्ज देने को कहा और कहा कि इससे पता चल जाएगा कि कार्ड की कितनी लिमिट है। उसके बाद एसएमएस से लिंक भेजा और क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने का प्रोसेस बताया। प्रोसेस पूरा करने के बाद 10 रुपये पेमेंट का ऑप्शन आया। पेमेंट करते ही खाते से 1.45 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

पहले कर दिया था आगाह
पीड़ित नवीन ने बताया कि जब फोन पर पेमेंट करने का ऑप्शन आया तो उसे कुछ शक हुआ, जिस पर फर्जी बैंक कर्मचारी ने कहा कि अगर कोई शंका है तो बैंक खाते से पेमेंट करें, जिसमें कम पैसे हो। उन्होंने पहले एचडीएफसी बैंक से पेमेंट की। बाद में अन्य बैंक से की। ठग द्वारा पीड़ित से दो बैंकों से 5 बार में 10-10 रुपये जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed