{"_id":"6ac7f9376b9c3b0d320f9263","slug":"tomorrow-is-the-last-day-to-apply-for-the-inspire-award-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82196-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन
विज्ञापन
जिले से आए एक हजार से अधिक आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन करने का कल आखिरी दिन है। जिले में अब तक एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक आइडिया के साथ आवेदन किया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों से आवेदन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नई सोच के साथ समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी अपने नए और उपयोगी आइडिया ऑनलाइन भेज सकते हैं। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर है। विभाग की ओर से स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन करवाएं। विद्यार्थियों के आइडिया में नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण के अनुकूल होने और वर्तमान तकनीक से बेहतर समाधान देने जैसे पहलुओं को देखा जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विद्यार्थी इस राशि से अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट या मॉडल को तैयार कर सकेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रोजेक्ट का रूप देने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी।