फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tomato showed attitude, the price reached Rs 100

टमाटर ने दिखाए तेवर, 100 रुपये रुपये पहुंचे भाव

Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tomato showed attitude, the price reached Rs 100
फरीदाबाद। शहर की मंडियों में टमाटर सहित अन्य सब्जियों की आवक कम होने से सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। बारिश ने सब्जियों के दाम में और तड़का लगा दिया है। शहर की अलग-अलग मंडियों में टमाटर जहां 80 से 100 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है। वहीं तोरी और प्याज भी 50 रुपये किलो बिक रहे हैं। अगर मटर की बात करें तो यह 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सब्जियों के लगातार महंगा होने से लोग काफी परेशान है। लोग बढ़ते दामों को देखते हुए अब खरीदारी में भी कटौती शुरू कर दी है। मंडी में एक किलो की जगह आधा किलो सब्जियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी डबुआ मंडी में महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल से सब्जियां आती हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक आलू की आवक होती है। इसी तरह महाराष्ट्र और कर्नाटक से टमाटर आता हैं। अन्य हरी सब्जियां की ज्यादातर आवक भी हरियाणा से सटे उत्तर प्रदेश की सीमा से होती है। डबुआ मंडी मार्केट कमेटी अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण अधिकतर किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में बची हुई फसल का दाम स्वयं ही बढ़ गया है। रही-सही कसर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने पूरी कर दी है। इन सभी कारणों की वजह से बाजार में सब्जियों की आवक कम होने के कारण महंगी हुई है। इसका सीधा असर सब्जियों के दाम में वृद्धि के रूप में पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। सबसे अधिक दाम टमाटर और मटर के बढ़े हैं। इस वजह से टमाटर और मटर खाना ही छोड़ दिए हैं। इसकी जगह टमाटर पाउडर का इस्तेमाल कर रही हूं। जो स्वाद में अच्छा होने के साथ सब्जी को भी स्वादिष्ट बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियंका, संजय कॉलोनी
मंडी में ऐसी कोई सब्जी नहीं है जो महंगी न हो। गोभी भी अपने तेवर दिखा रहा है। आलू 15 रुपये किलो मिल रहा है तो टमाटर 80 रुपये और प्याज 50 रुपये तक बिक रहा है। थोक के मुकाबले फुटकर में सब्जियां ज्यादा महंगी बिक रही हैं। इस बारे में जब फुटकर व्यापारियों से बात करते हैं तो वह बोलते हैं लेनी है तो लो वर्ना घर जाओ।
- हेमलता, ओल्ड फरीदाबाद
एनआईटी-5 मंडी में भाव
आलू 15
टमाटर 80
मटर 200
अरबी 20
गोभी 40
हरी मिर्च 50
तोरी 50
प्याज 50
बैंगन 50
भिंडी 40
शिमला मिर्च 100
नोट (सब्जियों के सभी भाव प्रति किलो में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed