फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tomato not cheap in smart city

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में सस्ता नहीं हुआ टमाटर

Fri, 14 Jul 2023 10:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tomato not cheap in smart city
फोटो-
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। महंगाई के कारण आम आदमी की थाली से टमाटर गायब हो गया है। स्मार्ट सिटी के बाजारों में टमाटर 250 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।



पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। कम उत्पादन के कारण मांग और सप्लाई में आए अंतर के चलते दाम 5 से 6 गुना तक बढ़ चुके हैं। दिल्ली और इससे लगते शहरों में सबसे ज्यादा महंगाई है। फरीदाबाद में भी टमाटर 250 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा है। सरकार की ओर से शुक्रवार से टमाटर के रेट में गिरावट होनी थी, लेकिन फरीदाबाद में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। शुक्रवार को भी बाजारों में 250 रुपए किलो टमाटर बिका। सेक्टर 16 की मार्केट में टमाटर बेच रहे रोहित ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में टमाटर के दाम में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को भी 250 रुपए किलो बेचा गया। लोगों का कहना हैं कि सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। ऐेसे में इसका कोई प्रबंध नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा बारिश से अन्य ससब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।

सब्जी पहले अब
करैला 40 80
भिंडी 50 80
बैंगन 40 50
कटहल 60 70
टिंडा 50 60
गोभी 70 160
पत्तागोभी 15-20 30
तोरी 50 70
शिमला मिर्च 50 100
मशरूम 140 180
आलू 20 30
खीरा 40 80
ब्रोकली 80 120
परवल 80 100
शिमला मिर्च 150 200
ब्रॉकली 120 300
अदरक 100 300
निम्बू 80-100 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed