{"_id":"6a46be440461dd0a1d07e5a0","slug":"toll-rates-increase-every-year-yet-black-spots-remain-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73863-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हर साल बढ़ जाता है टोल, फिर भी खत्म नहीं हुए ब्लैक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हर साल बढ़ जाता है टोल, फिर भी खत्म नहीं हुए ब्लैक स्पॉट
विज्ञापन
फरीदाबाद नीलम अजरौंदा चौक ब्लैक स्पाॅट की खबर के साथ। संवाद
- फोटो : 1
जेसीबी चौक, अनाज मंडी कट व एल्सन चौक पर बना हुआ है हादसों का डर
बल्लभगढ़ रेलवे पुल के कारण लगता है जाम, बन रहा है हादसों का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर हर साल टोल दरें बढ़ रही हैं लेकिन फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था अब चरमराई हुई है। हर माह यातायात को लेकर होने वाली बैठक में संबंधित विभाग की तरफ से मुद्दों को उठाया जा रहा है। वहीं कई मुद्दे बार बार सामने आने के बाद भी एनएचएआई इन्हें खत्म नहीं कर पा रहा है। यह जाम का कारण बनने के साथ बड़े हादसों का कारण भी बन रहे हैं। इनमें जेसीबी चौक, अनाज मंडी कट व एल्सन चौक पर अब भी हादसों का डर बना हुआ है। वहीं टोल देने के बाद भी लोगों को बल्लभगढ़ रेलवे पुल पर लंबे जाम का सामना करना पड़ता है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिह्नित किए गए 12 ब्लैक स्पॉट में कई स्थानों पर सुधार कार्य होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अभी तक सभी ब्लैक स्पॉट समाप्त नहीं कर पाया है। दूसरी ओर हर मानसून में छह प्रमुख स्थानों पर जलभराव की समस्या का भी कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में हजारों वाहन चालकों को रोजाना जाम, हादसों के खतरे और खराब सड़क व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली और पलवल के बीच रोजाना लाखों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। फरीदाबाद औद्योगिक शहर होने के कारण भारी मालवाहक वाहनों का दबाव भी इसी हाईवे पर रहता है। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण समस्याओं का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है।
ब्लैक स्पॉट खत्म करने का दावा अधूरा
सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण करने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-19 और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर 12 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। इनमें जेसीबी चौक, अजरौंदा चौक, एनएचपीसी चौक सहित कई स्थान शामिल थे। एनएचएआई ने कुछ जगहों पर सड़क डिजाइन में बदलाव, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्य किए लेकिन जेसीबी चौक, ऐल्सन चौक और अनाज मंडी कट आज भी सबसे संवेदनशील स्थान बने हुए हैं। इन स्थानों पर लोग फेंसिंग के बीच से सड़क पार करते हैं जो हादसे का बड़ा कारण है। कई बार यही लापरवाही गंभीर सड़क हादसों का कारण बनती है। इन स्थानों पर ऊंची स्टील फेंसिंग लगाने का प्रस्ताव भी लंबित है।
विज्ञापन
छह स्थानों पर हर बारिश में भरता है पानी
हाईवे पर जल निकासी की व्यवस्था भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। सीकरी, गुड इयर चौक, वाईएमसीए चौक समेत छह स्थान ऐसे हैं जहां हर बारिश के दौरान पानी भर जाता है। कई बार हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ जाती है और लंबा जाम लग जाता है। इन स्थानों पर अभी तक स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित नहीं की जा सकी है। फिलहाल बारिश के दौरान पंपसेट लगाकर पानी निकाला जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है और हर मानसून में यही स्थिति दोहराई जाती है।
बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर आज भी सबसे बड़ी बाधा
एनएच-19 पर बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर की सीमित चौड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था की सबसे कमजोर कड़ी बनी हुई है। सुबह और शाम कार्यालय समय में यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। दिल्ली, पलवल और मथुरा की ओर जाने वाला ट्रैफिक अक्सर इसी स्थान पर रेंगता नजर आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इस हिस्से का चौड़ीकरण या वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
टोल देने के बाद भी रेड लाइट पर लंबा इंतजार
वाहन चालकों की शिकायत है कि टोल शुल्क देने के बावजूद हाईवे पर निर्बाध सफर नहीं मिल रहा। अजरौंदा चौक, बाटा चौक सहित कई प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट के दौरान लंबी कतारें लग जाती हैं। पीक आवर्स में कई बार एक सिग्नल पार करने में कई मिनट लग जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल लिया जा रहा है तो यात्रा भी उसी स्तर की तेज और सुरक्षित होनी चाहिए।
गड्ढे और उखड़ी सड़कें भी बढ़ा रहीं परेशानी
हाईवे और सर्विस रोड के कई हिस्सों में सड़क उखड़ चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बारिश में इनमें पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। वाहन चालकों का कहना है कि नियमित मरम्मत नहीं होने से सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है।
हर मानसून में बढ़ती हैं मुश्किलें
एनएच-19 पर सीकरी, गुड इयर चौक, वाईएमसीए चौक सहित कई स्थान ऐसे हैं जहां हर बारिश में जलभराव हो जाता है। फरीदाबाद में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं जलभराव के सम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। सुबह व शाम के समय बारिश होने पर काम पर जाने वाले लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। नेशनल हाईवे पर एक स्थान पर भी जलभराव होता है तो कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है।
पुलिस की तरफ से बताए गए कई ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई की तरफ से काम किया गया है। जहां भी कोई समस्या मिलती है तुंरत संज्ञान लेकर संबंधित विभाग की मदद से उसका समाधान किया जा रहा है।-जयवीर राठी डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद