{"_id":"6a456890c881c094c9076297","slug":"toll-collection-continues-at-four-points-on-the-faridabad-gurugram-route-government-extends-the-period-indefinitely-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73821-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग के चार टोल पर वसूली जारी, सरकार ने अनिश्चितकाल तक बढ़ाई अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग के चार टोल पर वसूली जारी, सरकार ने अनिश्चितकाल तक बढ़ाई अवधि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोहना के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को फिलहाल टोल टैक्स से राहत नहीं मिलेगी। सरकार ने बंधवाड़ी, पाली क्रशर जोन, बल्लभगढ़-सोहना रोड और पाखल टोल प्लाजा पर टोल वसूली की अवधि को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। पहले इन टोल प्लाजा पर वसूली दो जुलाई से बंद होने की संभावना जताई जा रही थी।
सरकार के इस फैसले से फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के एक लाख से अधिक वाहन चालक प्रभावित होंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन संचालित इन टोल प्लाजा का अनुबंध समाप्त होने के कारण इनके बंद होने की उम्मीद बढ़ गई थी। बंधवाड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर जेपी रावत ने बताया कि रात 8 बजे तक टोल बंद करने का कोई आदेश नहीं आया है। फिलहाल टोल वसूली जारी है।