फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Toilets and playgrounds in schools will be cleaned.

Faridabad News: स्कूलों में शौचालयों और खेल मैदान की होगी साफ-सफाई

Fri, 16 Oct 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Toilets and playgrounds in schools will be cleaned.
13.12 लाख बजट निर्धारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को साफ शौचालय, स्वच्छ परिसर और खेलने के लिए साफ मैदान मिल सकेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में साफ-सफाई और रखरखाव के लिए बजट जारी किया है। हालांकि, जिले में निर्धारित बजट की आधी राशि का आवंटन अभी बाकी है। ऐसे में राशि का समय पर स्कूलों तक पहुंचना जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को गंदगी, जलभराव और अस्वच्छ शौचालयों जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए 13 लाख 12 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें से छह लाख 56 हजार रुपये कार्यालयों को वितरित किए गए हैं, जबकि इतनी ही राशि का आवंटन बाकी है। अब तक केवल 56 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) को शेष राशि जल्द वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। सत्र 2026-27 में प्रति विद्यालय प्रति माह आठ हजार रुपये की दर से राशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed