{"_id":"68e80c45a4c2befcd704c002","slug":"together-with-friends-he-threatened-to-kill-his-mother-in-law-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53183-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दोस्तों के साथ मिलकर सास को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दोस्तों के साथ मिलकर सास को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बेटी को ससुराल नहीं भेजने पर युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर सास को जान से मारने की धमकी दी। घर के अंदर घुसकर सास को कुल्हाड़ी से मारने की बात कही। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एनआईटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांधी कॉलोनी निवासी रेहाना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी अनिकेत के साथ की थी। शादी के बाद से ही वह बेटी को परेशान करता था। जिस पर उनकी बेटी काफी समय से मायके में रह रही है। 8 अक्तूबर की रात को आरोपी अनिकेत, उसका भाई कुणाल, प्रिंस व उसका दोस्त राम उनके घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उनको कुल्हाड़ी और चाकू से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।