{"_id":"67d098a550e813d3e9036369","slug":"today-we-will-know-who-won-the-mayors-post-and-who-became-the-councillor-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39723-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज पता चलेगा मेयर पद पर किसे मिली जीत, कौन बना पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज पता चलेगा मेयर पद पर किसे मिली जीत, कौन बना पार्षद
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से नौ केंद्रों पर शुरू होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनावों के लिए सुबह आठ बजे से सात स्थानों पर निर्धारित नौ केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जाएगी। 6 लाख 2 हजार 75 मतों की गणना होगी। सबसे पहले मेयर पद के मतों की गणना की जाएगी। अनुमान है कि दोपहर 12 बजे तक मेयर का फैसला आ जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे तक पार्षद पदों के परिणाम भी आने की संभावना है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने मतगणना स्थलों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया।
फरीदाबाद नगर निगम के दो मार्च को 1302 बूथों पर 46 वार्डों में चुनाव हुए थे। इनमें से वार्ड नंबर 36 में भाजपा के निर्विरोध प्रत्याशी के जीतने पर यहां पर पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए मतदान नहीं हुआ था। मेयर पद के लिए 46 वार्ड और पार्षद पद के लिए 45 वार्डों में चुनाव हुए थे। जिला निर्वाचन विभाग ने जिले के सात स्थानों पर नौ मतगणना केंद्र बनाए हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे से इन नौ केंद्राें पर मतगणना शुरू हो जाएगी। इनमें मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 45 पार्षद पदों के लिए 218 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने मंगलवार को नगर निगम चुनाव की मतगणना केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
यहां पर होगी मतगणना
वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 41 और 46 के लिए 20 टेबल पर बल्लभगढ़ सेक्टर-2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय बालिका महाविद्यालय में मतगणना होगी। वार्ड नंबर 5, 6, 7, 8 और 9 के लिए 15 टेबल पर एनआईटी-3 स्थित डीएवी सेंटेनरी कॉलेज में मतगणना होगी। वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13 और 15 के लिए 17 टेबल पर एनआईटी स्थित केएल मेहता कॉलेज फॉर वुमन में मतगणना होगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 14, 36, 37, 38 और 39 के लिए 18 टेबल पर सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मतगणना होगी। वार्ड नंबर 16, 17, 18, 19 और 20 के लिए एआरओ समेत 17 टेबल पर सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में मतगणना होगी। वार्ड नंबर 21, 22, 23, 24 और 29 के लिए एसजीएम नगर फरीदाबाद में 15 टेबल पर कम्युनिटी सेंटर में मतगणना होगी। वार्ड नंबर 25, 26, 27, 28 और 30 के लिए 15 टेबल पर कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-28 में मतगणना होगी। वार्ड नंबर 31, 32, 33, 34 और 35 के लिए 18 टेबल पर सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मतगणना होगी। वार्ड नंबर 40, 42, 43, 44 और 45 के लिए 16 टेबल पर सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में मतगणना होगी।
-- -
मेयर पद के लिए मैदान में हैं छह प्रत्याशी
फरीदाबाद में मेयर पद के लिए भाजपा से प्रवीण बत्रा जोशी, कांग्रेस की लता रानी चंदीला, बसपा से अधिवक्ता मंशा पासवान, आम आदमी पार्टी से निशा दलाल फौजदार समेत दो निर्दलीय प्रत्याशी संगीता यादव और अंजना शर्मा भी मैदान में हैं। संगीता यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है।
-- -
अफवाहों पर ध्यान न दें : विक्रम सिंह
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आम जनता से चुनाव से संंबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आरओ, एआरओ या प्रशासन की ओर से अन्य अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान सोशल मीडिया या किसी अनधिकृत सूत्र द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें।