फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   today two more train depart for bihar

फरीदाबाद : आज बिहार के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 14 May 2020 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
today two more train depart for bihar
फरीदाबाद। मध्यप्रदेश के बाद अब बिहार के प्रवासियों को घर भेजने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन को फरीदाबाद से रवाना किया जाएगा। इसमें करीब 2500 प्रवासियों को भेजने की तैयारी है। इस ट्रेन में बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार तक जाने वाले प्रवासी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

फरीदाबाद के एसडीएम एवं नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बिहार के लिए दो ट्रेनें भेजने की तैयारी है। इन यात्रियों को अलग-अलग स्थानों से एकत्र कर बसों के माध्यम से शेल्टर होम पहुंचाया जाएगा। इस ट्रेन से उन्हीं यात्रियों को भेजा जाएगा जो ई-दिशा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा मैसेज जिन यात्रियों के मोबाइल पर जाएगा, उन्हें ही यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उनका मेडिकल चेकअप कराने के बाद ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed