{"_id":"60edce8c8ebc3e0a217c2fce","slug":"today-there-will-be-sabotage-in-khori-faridabad-news-noi593328351","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोरी में आज होगी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोरी में आज होगी तोड़फोड़
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ को लेकर नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को गांव में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चलेगा। इसके लिए सभी विभागों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मंगलवार देर शाम निगमायुक्त ने नगर निगम मुख्य अभियंता, कार्यकारी अभियंता और जेई के साथ बैठक कर तोड़फोड़ में शामिल होने के लिए कहा है।
सूरजकुंड स्थित अरावली वन क्षेत्र में बसे गांव खोरी में बुधवार को नगर निगम की ओर से अवैध रूप से बने निर्माण में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन से करीब दो हजार पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। इसमें पांच सौ महिला पुलिस कर्मी शामिल होंगी। तोड़फोड़ की कार्रवाई से नगर निगम की ओर से गांव में मुनादी करवाई गई। जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व मंगलवार को एक बार फिर शाम को पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर लोगों को जल्द घर खाली करने के आदेश दिए।
नगर निगम के अनुसार, दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर बसे खोरी गांव में 125 एकड़ जमीन है। इसमें से 80 एकड़ जमीन पर लोगों ने कब्जा कर मकान बनाए हुए हैं। यहां करीब 10 हजार परिवार रहते हैं। तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान इस कब्जे को खाली कराया जाएगा। वहीं, कार्रवाई से पूर्व एक बार फिर खोरी गांव के लोगों में खौफ का माहौल बन हुआ है। हालांकि, इससे पहले भी हाई कोर्ट के आदेश पर खोरी में तोड़फोड़ हो चुकी है। सात जून को सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने जंगल की जमीन को पूरी तरह से मुक्त कराने का आदेश जारी किए। इसके लिए सभी विभागों को आदेश दिया गया। वहीं गांव में तोड़फोड़ के लिए निगम प्रशासन के पास अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की निश्चित रूप से अनुपालना की जाएगी। मंगलवार को हड़ताल पर गए कार्यकारी अभियंता और जेई के साथ बैठक कर हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा गया है इसलिए लोगों को मकान खाली करने के लिए कोई समय नहीं दिया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, नगर निगम आयुक्त