{"_id":"654fbe92357081b467030a91","slug":"today-the-city-will-be-illuminated-with-lamps-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16704-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज दीपों से रौशन होगा शहर, रात तक बिकीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज दीपों से रौशन होगा शहर, रात तक बिकीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
विज्ञापन
शाम 5 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगा शुभ मुहूर्त, रंग-बिरंगी लाइटों से सजा जिला, मंदिरों समेत शहर में जगह-जगह हुई सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात्रि 10 बजकर 34 मिनट के बीच शुभ मुहूर्त में श्रीलक्ष्मी-गणेश पूजन से शहरवासी दिवाली उत्सव की शुरूआत करेंगे। इस दौरान दीपों और रंगबिरंगी रोशनी में फरीदाबाद नहाएगा। दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार को ही शहर की प्रमुख इमारतें, बाजार और घरों पर दिवाली त्योहार का रंग रोशनी के रूप में दिखाई दिया।
इससे पहले सुबह से ही बाजारों में खरीददारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजारों में लोग पूजा की सामग्री में खिल बताशे-मिठाइयों के साथ-साथ मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं दीये व फूल मालाएं खरीदते नजर आए। आतिशबाजी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। गिफ्ट पैक और मिठाइयों की जबरदस्त बिक्री हुई। भीड़ की वजह से बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात पुलिस कर्मियों को भी इस स्थिति से निपटने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजारों में पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। दीये व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के साथ-साथ मिठाई और खील बताशों की भी खासी ब्रिकी हुई। खरीदारी करने वालों में महिलाएं अधिकांश संख्या में शामिल रही। इसके साथ ही लोग ने सजावट के लिए शुभ लाभ, लक्ष्मी पांव व घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए आर्टिफिशल झालरों के साथ-साथ गेंदे के फूलों की बनी झालरों की भी जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह फूलों की दुकानों पर भी खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। फूलों की डिमांड को देखते हुए दुकानदारों ने भी मनचाहे दाम वसूल किए। खील बताशे और चीनी के खिलौने 120 से 160 रुपये किलों के हिसाब से बिके। इसी प्रकार बाजार में रंगोली के रंग व अलग-अलग डिजाइन की जालियां की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही।
मिट्टी से बनी मूर्तियां कर रही आकर्षित
समय के साथ शहर में दीपावली की खरीदारी के ट्रेंड में बदलाव साफ देखा जा रहा है। अब लोग भगवान के चित्रों की पूजा करने की बजाए मां लक्ष्मी और गणेश की मिट्टी की मूर्तियों की पूजा करना पसंद कर रहे हैं। परंपरा में मुताबिक लोग मिट्टी के दीयों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग खूबसूरत डिजाइनों और रंगों के दीये और मिट्टी की लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह मिट्टी की मूर्तियां 120 रुपये से लेकर 180 रुपये की कीमत में बिक रही हैं। जबकि मिट्टी के दीये 10 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं। पूजा में प्रयोग किए जाने वाले बड़ा दीया 10 से 15 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
इस बार बिक रहे ग्रीन पटाखे
दिपावली में मुख्य आकर्षण में रहने वाले आम पटाखों की जगह ग्रीन ग्रीन पटाखों ने ले ली है। प्रशासन की ओर से ग्रीन पटाखों की ब्रिकी के लिए अनुमति दिए जाने के कारण लोग जगह-जगह ग्रीन पटाखों की खरीदारी करते हुए दिखे। पटाखों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे पटाखों में पॉप-पॉप के अलावा फुलझड़ियां खरीदते नजर आए।
दिवाली पूजा करें शुभ मुहूर्त पर
दिवाली पर की जाने वाली पूजा का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि यदि यह पूजा विशेष मुहूर्त पर हो तो यह शुभ फल देने वाली होती है। इस बार दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक है। इसी प्रकार दोपहर की पूजा का समय 01 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट है। सांय काल पूजा 5 बजकर 42 मिनट से रात्रि 10 बजकर 34 मिनट है। पूजा के लिए अभिजित मुहूर्त रात्रि 11 बजे 49 मिनट से लेकर 12 बजकर 33 मिनट है।
- आचार्य सर्वेश पांडे, प्राचीन शिव मंदिर हार्डवेयर चौक, राजीव काॅलोनी