{"_id":"69f241bc2fad5f0ebd074c7b","slug":"today-is-the-last-day-of-the-census-itself-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68784-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वयं जनगणना का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वयं जनगणना का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जनगणना अभियान के तहत स्वयं जनगणना करने का आज अंतिम दिन है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी समय पर दर्ज करें। एक मई से जिले भर में वास्तविक हाउस लिस्टिंग और जनगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर डेटा एकत्रित करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि स्वयं जनगणना की प्रक्रिया बेहद सरल है। नागरिक जनगणना विभाग के पोर्टल पर जाकर मात्र 5 से 7 मिनट में अपना विवरण भर सकते हैं। अब तक हरियाणा में 2.45 लाख से अधिक परिवारों ने स्वयं जनगणना कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इसमें युवाओं ने विशेष उत्साह दिखाया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई समस्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा।